RADA
मध्यप्रदेश
Trending

 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मैहर सड़क हादसे पर जताया दुख

भोपाल। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में शनिवार की आधी रात को एक भीषण सड़क हादसे में 10 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 24 यात्री घायल हो गए। इस हादसे को लेकर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है। वहीं, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने रविवार काे सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि मध्यप्रदेश के मैहर जिले में ट्रक एवं उत्तरप्रदेश की यात्री बस के बीच भीषण टक्कर होने से 10 यात्रियों के असमय काल कवलित होने का समाचार अत्यंत ही दु:खद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।

उन्‍होंने आगे कहा कि घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है एवं मृतकों के परिजनों को नियमानुसार शासन की ओर से आर्थिक सहायता की जायेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका