मध्यप्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भाई-बहन के पावन पर्व भाई दूज पर प्रदेशवासियाें काे दी शुभकामनाएं  

भाेपाल । आज यानि रविवार काे भाई दूज का त्योहार हैं। आज का दिन भाई और बहन के प्रेम का दिन होता है, इस दिन बहनें अपने भाई के ललाट पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती है। दिवाली के दो दिन बाद यानी गोवर्धन पूजा के अगले दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और बंधन के प्रतीक ‘भाई दूज’ का त्योहार मनाया जाता है, जो भाई-बहन के सबसे पवित्र त्योहारों में से एक है। मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने इस अवसर पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने बधाई संदेश में लिखा भाई-बहन के मधुर संबंधों को प्रगाढ़ करने वाले पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सनातन संस्कृति में समाहित प्रेम, समर्पण एवं मंगल कामना का यह पावन अवसर, संबंधों को अमरता प्रदान करता है। भाई की प्रगति और लंबी आयु के लिए कामना करने वाली बहनों का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही प्रार्थना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper