मध्यप्रदेश
Trending

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती और स्वामी प्रभुपाद की पुण्‍यतिथि पर किया नमन

भोपाल । आज मंगलवार को महान स्‍वतंत्रता सेनानी देशबंधु चित्तरंजन दास की जयंती और इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद की पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए नमन किया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि ” मां भारती की स्वतंत्रता के लिए राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, देशबंधु चित्तरंजन दास जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। मातृभूमि के लिए समर्पित आपका ओजस्वी जीवन सर्वदा राष्ट्र प्रेमियों को देश की सेवा और उन्नति के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।”

मुख्‍यमंत्री ने स्वामी प्रभुपाद को याद करते हुए कहा कि ” इस्कॉन के संस्थापक एवं महान कृष्ण भक्त श्रील भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सम्पूर्ण विश्व में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण कर करोड़ों लोगों को कृष्णभक्ति के पथ पर अग्रसर करने और मानवता के कल्याण के लिए समर्पित आपका जीवन प्रणम्य है।”

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper