मध्यप्रदेश
Trending

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया को पुण्‍यतिथि पर किया नमन

भोपाल। आज (सोमवार) को लोकप्रिय राजनेता एवं पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्‍यतिथि है। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए सादर नमन किया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स को माध्‍यम से कहा कि देश के लोकप्रिय और आदर्श राजनेता, मध्यप्रदेश के गौरव, श्रद्धेय माधवराव सिंधिया जी को पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन करता हूं। आपने देश और समाज की सेवा में अपना पूरा जीवन खपा दिया। भारतीय लोकतंत्र को उच्च मूल्यों और आदर्शों से सुवासित करने के लिए आप सदा याद किये जायेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper