RADA
राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग में हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर संभाग में हुए जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों की सराहना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य शासन के महत्वाकांक्षी अभियान जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इंदौर संभाग में हुए कार्यों और उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस अभियान में इंदौर संभाग में हुए नवाचार अदभुत है। इन कार्यों से पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन में मदद मिलेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ. यादव ने आज यहां इंदौर एयरपोर्ट के ओल्ड टर्मिनल में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर संभाग में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुये कार्यों और उपलब्धियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन किया। यह पुस्तिका संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर तैयार की गई इस मौके पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, सांसद शंकर लाल वान, संभागायुक्त दीपक सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह, विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह, गौरव रणदीवे सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका