मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सरोजिनी नायडू और नन्दकुमार सिंह चौहान को पुण्यतिथि पर किया याद

भाेपाल। स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री और देश की पहली महिला गवर्नर सरोजनी नायडू और कुशल संगठनकर्ता, मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्दकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान हस्तियाें काे याद करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने सराेजिनी नायडू काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा- स्वतंत्रता सेनानी सरोजिनी नायडू जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। असहयोग आंदोलन, नमक सत्याग्रह और भारत छोड़ो आंदोलन सहित विभिन्न संघर्षों में उन्होंने अप्रतिम योगदान दिया। उनका जीवन देशभक्ति का अनुकरणीय अध्याय है।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने नन्दकुमार सिंह चौहान काे पुण्यतिथि पर स्मरण करते हुए कहा- कुशल संगठनकर्ता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रद्धेय नन्दकुमार सिंह चौहान ‘नंदू भैया’ जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन करता हूं।जनसेवा, प्रदेश की प्रगति एवं संगठन की सुदृढ़ता के लिए आपके समर्पित प्रयास सदैव युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका