
मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री मोदी से बाढ़ पीड़ितों के लिए बेहतर पैकेज की जताई उम्मीद
चंडीगढ़। स्वास्थ्य कारणों के चलते अस्पताल में उपचाराधीन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पंजाब दौरे का स्वागत किया है।प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार की शाम पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। वह यहां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री के पंजाब आने से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कई मंत्री पत्रकार वार्ता के माध्यम से अपने-अपने विभागों में हुए नुकसान का ब्यौरा सार्वजनिक कर चुके हैं और पंजाब सरकार ने केंद्र से 20 हजार करोड़ के फौरी पैकेज की मांग की है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, वरना मैं स्वयं आकर प्रधानमंत्री का सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा करवाता। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री पंजाब और पंजाबियों को इस प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कोई अच्छा पैकेज या घोषणा करके जाएंगे।

