RADA
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय ने टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

रायपुर। बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत की जीत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीती देर रात ट्वीट कर टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई दी है।
मुख्यमंत्री साय ने एक्स पर लिखा है – “बर्मिंघम के बब्बर शेर” टीम इंडिया को शानदार जीत की बधाई। एजबेस्टन के मैदान पर इंग्लैंड को हराकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। यह जीत भारतीय क्रिकेट के जज्बे, धैर्य और कौशल की गवाही देती है। हर खिलाड़ी ने मैदान पर जो संघर्ष और समर्पण दिखाया है, वह प्रेरणादायक है। टीम इंडिया को इस ऐतिहासिक जीत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका