छत्तीसगढ़
Trending

 मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्री साय ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। यहां हरितालिका तीजा तिहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।

श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोक पर्वों के संरक्षण, संवर्धन के साथ ही इनके महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोड़ना जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा जन सहभागिता के साथ लोक पर्वों को उत्साह से मनाया जा रहा है।

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका