छत्तीसगढ़
Trending

महापौर  ढेबर-सभापति दुबे ने हरतालिका एवं श्रीगणेश चतुर्थी की नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

रायपुर । राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने व्रती तीजहारिनों सहित सभी नगरवासियों को हरतालिका तीज ( तीजा तिहार )  शुक्रवार एवं श्रीगणेश चतुर्थी  7 सितम्बर 2024 शनिवार के पावन पर्व अवसरों पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दी है एवं समस्त नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने की विनम्र प्रार्थना प्रथम पूज्य देव भगवान श्रीगणेश से की है।

महापौर  एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रायपुर शहर को श्रेष्ठ स्वच्छ रेंकिंग दिलवाने घरों एवं दुकानों सहित सभी परिसरों, संस्थाओं से सूखा और गीला कचरा पृथक- पृथक करके निगम सफाई मित्र को सफाई वाहन में देने का संकल्प नगर हित में रायपुर को श्रेष्ठ स्वच्छ, हरित, सुन्दर विकसित राजधानी शहर जन सहभागिता के माध्यम से बनाने हेतु लेने का विनम्र आव्हान हरतालिका तीज एवं श्रीगणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसरों पर व्रती तीजहारिनों सहित सभी नगरवासियों से किया है। महापौर   एजाज ढेबर एवं सभापति  प्रमोद दुबे ने रायपुर शहर की स्वच्छ रेंकिंग सुधारकर श्रेष्ठ बनाने और राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबेक  नगर  हित में देने का कार्य संकल्प लेकर जनसहभागिता के माध्यम से करने का व्रती तीजहारिनों सहित समस्त नगरवासियों से हरतालिका तीज ( तीजा तिहार ) और श्रीगणेश चतुर्थी पर्व के पावन अवसरों पर विनम्र आव्हान किया है

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper