छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार काे राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, अनुज शर्मा भी मौजूद रहे। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी आँगनबाड़ियों और शासकीय-अशासकीय स्कूलों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाएगा।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button