छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय ने अपने मंत्रिमंडल के साथ देखी विधायक अनुज की फिल्म सुहाग

मुख्यमंत्री साय ने खूब प्रशंसा की अनुज के किरदार और गीतों की

रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय महानायक और सुपरस्टार अनुज शर्मा की नई फिल्म सुहाग के स्पेशल स्क्रीनिंग में छत्तीसगढ़ के मुखिया ने अपने मंत्रिमंडल के साथ फिल्म देखी|मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय जी ने कहा की छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का सजीव चित्रण प्रस्तुत करती है फिल्म सुहाग।

फिल्म के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, रिश्तों की गरिमा और पारिवारिक जीवन की सहजता को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है और छत्तीसगढ़ी सिनेमा बहुत खूबसूरती से अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है। फिल्म के मुख्य किरदार हमारे विधायक साथी श्री अनुज शर्मा जी ने अपने किरदार को बहुत ही अच्छे ढंग से निभाया हैं और असली छत्तीगढ़िया होने का फर्ज़ सुहाग फिल्म में निभाया हैं मैं श्री अनुज शर्मा जी और उनकी पूरी टीम को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हू।
फिल्म सुहाग 18 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के 70 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही, अब तक की सबसे अधिक स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली फिल्म का रिकार्ड बनाने वाली फिल्म सुहाग है।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव , कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  ,प्रदेश के सम्माननीय सांसदगण, विधायकगण एवं नवनियुक्त निगम मंडल अध्यक्षों और विधायक  अनुज शर्मा और उनकी पूरी टीम के साथ धरसींवा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता गण की गरिमामय उपस्थिति रही।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper