RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री साय का 29 अगस्त काे हाेने वाला जनदर्शन स्‍थग‍ित

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हर सप्ताह गुरुवार को होने वाला जनदर्शन इस गुरुवार 29 अगस्त को नहीं होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हर गुरुवार को लोगों की समस्या सुनते हैं। वहीं मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं। जनदर्शन में लोग बड़ी संख्या में प्रदेश के अलग- अलग जिलों से अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के पास आते हैं। नागरिकों के समस्या समाधान के बाद उसकी जानकारी भी जनसंपर्क विभाग के पोर्टल में अपडेट की जाती है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका