छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त

 रायपुर 2 जुलाई 2025 l छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल  शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त जी एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव और अद्भुत कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि स्वर्गीय  दत्त जी का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के आदर्श मूल्यों से परिपूर्ण था। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Aadhaar अपडेट 2025 अब नाम, फोटो, पता बदलने के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट्स 1 साल के लिए फ्री JioHotstar और Amazon Prime! बस करा लो ये 4 धमाकेदार रिचार्ज 20,000 से कम में मिल रहे हैं 50MP सेल्फी कैमरे वाले ये 3 धांसू 5G स्मार्टफोन स्लिम और स्टाइलिश दिखना है? तो कुर्तियों पर ट्राय करें ये वी नेक डिज़ाइन्स