छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे

दंतेवाड़ा ।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  साेमवार काे बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। ताकि प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके। मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा भी मौजूद हैं।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दंतेवाड़ा में बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। जहां पर उन्होंने लोगों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का अधिकारियाें से पूरी जानकारी भी लिया। साथ ही उन्होंने पीड़ितों को पूरी मदद का भरोसा दिया। प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद साय दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। मुख्यमंत्री बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने और राहत कार्यों की समीक्षा करने के लिए पहुंचे हैं। साय के साथ वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पहुंचे हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper