RADA
मध्यप्रदेश

भोपाल में हिन्दू नववर्ष पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

भोपाल। हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर कर्मश्री संस्था द्वारा आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भाजपा विधायक एवं कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें 18 मार्च को आयोजित होने वाले अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भेंट के दौरान विधायक शर्मा ने मुख्यमंत्री को हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया और कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस सांस्कृतिक आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं और कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति भी जताई।

कर्मश्री संस्था द्वारा हिन्दू नववर्ष के स्वागत में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 15 मार्च को विशाल भगवा यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 18 मार्च को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

यह भव्य कार्यक्रम अटल पथ, टीटी नगर, भोपाल में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कवि भाग लेकर अपनी रचनाओं के माध्यम से हिन्दू नववर्ष के उत्सव को और भी विशेष बनाएंगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका