RADA
देश-विदेश
Trending

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस का मुख्यमंत्री योगी ने किया जोरदार स्वागत

आगरा । अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज ताजमहल का दीदार करने परिवार के साथ आगरा पहुंचे। पहली बार भारत यात्रा पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं आगरा एयरफोर्स स्टेशन के टेक्निकल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस अपने राजकीय स्पेशल विमान से सुबह 9ः15 बजे आगरा के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका और उनके परिवार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। योगी के भव्य स्वागत से अमेरिकी उपराष्ट्रपति गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री योगी का धन्यवाद कर अमेरिकी राष्ट्रपति जेडी वेंस एयरपोर्ट से सीधे ताजमहल देखने के लिए रवाना हो गए। सड़क किनारे दोनों देशों के झंडे लेकर खड़े स्कूली बच्चों ने उनका हाथ हिलाकर स्वागत किया। अमेरिकी उपराष्ट्र्पति जेडी वेंस के आगरा दौरे को लेकर एयरपोर्ट से ताजमहल तक शहर को दुल्हन की तरह सजाया और संवारा गया। सड़क किनारे अमेरिका और भारत के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए। अमेरिकी उपराष्ट्र्पति के स्वागत में सुंदर रंगोली, सेंड आर्ट और चौराहों पर आकर्षक सजावट की गई। स्वागत में पूरे रूट पर बड़े- बड़े होर्डिंग और बैनर भी लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। एयरपोर्ट से शिल्पग्राम होते हुए ताजमहल तक करीब 12 किलोमीटर सड़क पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों ने तीन दिन से आगरा में डेरा डाल रखा है जिस रूट से उप राष्ट्रपति का काफिला गुजरा, वहां जीरो ट्रैफिक जोन रहा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका