Join us?

उत्तरप्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री योगी ने 647 वन रक्षकों एवं 41 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया 

पारदर्शी तरीके से भर्ती से गिरोह के सरगना को हो रही परेशानी : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां लोकभवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 647 वन रक्षकों वन्य जीवन रक्षकों एवं 41 अवर अभियंताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले जिन लोगों ने युवाओं को छला था,वही आज दुष्प्रचार कर रहे हैं। आयोगों को लूट का अड्डा बना दिया था। बैकडोर से भर्तियां होती थीं। सरकारों के पास न नीति थी। न नियम…। इसीलिए आज गिरोह परेशान है। तो गिरोह के सरगना का परेशान होना लाजमी है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Lower Cholesterol: इन चीजों को खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जलवायु परिवर्तन देश और दुनिया के लिए ज्वलंत मुद्दा है। आज मानवता के सामने संकट खड़ा हो गया है। असमय अतिवृष्टि, ओला,बाढ़, सूखा से नुकसान होता है। अतिसर्वत्र वर्जयेत…। अति हर चीज का अच्छा नहीं होता।ये वन्यजीव रक्षक अगर अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे तो इस संकट से निपटने में आसानी होगी।

ये खबर भी पढ़ें : न्यूट्रीफेस्ट प्राेग्राम का जबलपुर में हुआ भव्य आयाेजन, विजेताओं को मिले आकर्षक इनाम

उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र मिलने में पहले कई वर्ष लग जाता थालेकिन आज भर्ती होने से नियुक्ति पत्र मिलने में 6 महीने से 1 वर्ष के अंदर मिल रहा है। आपको इस भर्ती प्रक्रिया में कोई सिफारिश कोई लेन देन नहीं करना पड़ा होगा। यही सरकार भी आपसे अपेक्षा करती है। शुचितापूर्ण भर्ती हुई है तो आप से ईमानदारी का कार्य भी होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के  फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक हो गए हैं। आप कभी भी पहाड़ों, जंगलों में जाएंगे तो जंगल जलते मिलेंगे।जंगल जलेंगे तो इसके दुष्परिणाम भी दिखाई देंगे।भूस्खलन होगा। आज से साढ़े 7 वर्ष पहले हमने वनाच्छादन को बढ़ाने का संकल्प लिया था।इसके लिए हम हर वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाते हैं।इससे हमको कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा भी मिली।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

योगी ने कहा क पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लिए आज इंजीनियर भी नियुक्ति पत्र पा रहे हैं। प्रधानमंत्री  मोदी ने गंगा को अविरल निर्मल बनाने के लिए नमामि गंगे अभियान भी चलाया।नदियों को प्रदूषण से मुक्त करने के लिए आज आवश्यकता है। इससे हम प्रकृति और पर्यावरण दोनो को बचा पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

वन्यजीव रक्षक की भी आज नियुक्ति हो रही है। अक्सर हमको वन्यजीव संघर्ष देखने, सुनने को मिल रहा है। इसमें एक भी जान हमारे लिए दुःखद है। अगर कहीं किसी वन्यजीव के कमांड एरिया में जलभराव होगा तो वह आबादी की तरफ भागेगा,तराई के क्षेत्र जंगल और खेती दोनो एक दूसरे से सटे होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ब्राजील में एक्स पर प्रतिबंध, आदेश के उल्लंघन पर भरना होगा जुर्माना

जंगल में पानी भरेगा तो वन्यजीव आसपास गन्ने के खेत में आश्रय बनाएगा। इस स्थिति में कोई किसान खेत मे अकेले होगा तो वन्यजीव हिंसक होगा। जंगल खेत के बॉर्डर एरिया को इलेक्ट्रिक फेनसिंग की आवश्यकता होती है। हमको भी पहले जागरूक होना पड़ेगा।फिर ग्रामीणों को इससे बचाव भी बता सकते हैं। इस काम के लिए वन विभाग के पास पैसे भी दिए जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : APAC मैं सबसे तेजी से बढ़ते प्रो अब बाजार के रूप में उभर रहा भारत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कार्य में प्रशिक्षण की आवश्यकता है। कोई भी जानवर हिंसक नहीं होता। जब कोई एक दूसरे के एरिया में अतिक्रमण करेगा तो ऐसा होता है। हमको इसके लिए स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण देना होगा। जीवन चक्र मनुष्य के साथ वन्यजीव का भी साथ-साथ चलता है। मानव वन्यजीव संघर्ष से होने वाली जनहानि के लिए उत्तर प्रदेश ऐसा पहला राज्य है जिसको आपदा के अंतर्गत मान्य किया गयाऔर 5 लाख की राशि इसके लिए दी जाती है। अवैध खनन के लिए कार्रवाई करने के कारण ही आज वनाच्छादन बढ़ा है। वन्यजीव बढ़े हैं।

ये खबर भी पढ़ें : इंफिनिक्स जीरो 40 5G स्मार्टफोन भारत में जल्द होगी लॉन्च

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button