RADA
पंजाब
Trending

मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, जानें कैसी है उनकी स्थिति

चंडीगढ़ । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत एक बार फिर से खराब होने के कारण गुरुवार को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। दस दिन के भीतर यह दूसरा मौका है, जब भगवंत मान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री कार्यालय में भगवंत मान के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। हालांकि, बताया गया है कि वह नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं। उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है। कुछ और जरूरी जांच के बाद अस्पताल से छुट्टी होगी। अस्पताल प्रशासन और पंजाब सरकार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि मुख्यमंत्री को अस्पताल में क्यों भर्ती कराना पड़ा है। मुख्यमंत्री को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया है। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

इससे पहले आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के जेल से छूटने के बाद भगवंत मान के बीमार होने की बात सामने आई थी और उन्हें दिल्ली लेकर जाना पड़ा था।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका