RADA
छत्तीसगढ़
Trending

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के कड़े तेवर, इन जिलों में धीमी रफ़्तार पर जतायी नाराजगी

कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के दिये निर्देश

रायपुर  । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  आज गुरुवार काे प्रदेश के सभी कलेक्टरों की क्लास ले रहे है। इससे पहले मुख्यमंत्री पहले राजस्व विभाग की समीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कड़े तेवर दिखाए। सारंगढ़ ,बस्तर सहित कुछ और जिलों में राजस्व मामलों की धीमी गति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई।कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के  निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में मुख्यमंत्री ने अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें, 70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें।विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये। नागरिक छोटे-छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते हैं। जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें। डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है। आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें, कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका