RADA
छत्तीसगढ़
Trending

मुंगेली में निर्माणाधीन प्लांट की चिमनी गिरी, मलबे में दबे छह लोग, मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख  

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां निर्माणाधीन कुसुम प्लांट के चिमनी गिरने से छह से अधिक लोगों के मलबे में दब गए हैं।  प्रशासन के अनुसार मलबे में कुल छह लोग दबे थे, जिसमें दो लोग गंभीर घायलों को इलाज के लिये बिलासपुर भेजा गया है। चार लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। मलबा हटाने का काम जारी है। फिलहाल कितने लोगों की मौत हुई है यह स्पष्ट नहीं है। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिये रेसक्यू ऑपरेशन जारी है।  घटना सरगांव थाना इलाके के रामबोड क्षेत्र की है। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है।ये खबर भी पढ़ें : राहा कपूर ने पैपराजी को दिया फ्लाइंग किस, वीडियो वायरल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। आस-पास के जिलों से भी प्रशासन की टीम पहुंच रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है। बताया जाता है कि प्लांट में लोहे की पाइप बनाई जा रही थी तभी ये हादसा हो गया। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। इस हादसे में कई मजदूरों के मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर स्थानीय ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। सभी बचाव कार्य में लगे हैं। मलबे को हटाने का काम जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : नई कार खरीदने के दौरान इन 6 चीजों का रखें ध्यान

मुंगेली एसपी भोजराज पटेल ने बताया कि पुलिस प्रशासन और प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। फिलहाल, तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका है। मलबा हटने के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पायेगी। आपदा प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर बचाव कार्य में लगी है।ये खबर भी पढ़ें : OnePlus 13 सीरीज को भारत में 7 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा,फीचर्स के साथ लीक हुई कीमत

मुख्यमंत्री साय ने हादसे पर जताया दुख  

ये खबर भी पढ़ें : सुनीता ने बताया कैसा है गोविंदा संग उनका रिश्ता

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में प्लांट में हुए हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। घटना में कुछ लोगों के हताहत होने की भी खबर है।ये खबर भी पढ़ें : भारत के कुछ सबसे Top प्रतिष्ठित और क्लासिक कार। – Pratidin Rajdhani

मुख्यमंत्री ने इस मामले में शोक जताते हुए ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है कि मुंगेली जिले के रामबोड़ गांव स्थित स्मेल्टर्स प्लांट में औद्योगिक दुर्घटना का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।ये खबर भी पढ़ें : दिल के लिए फायदेमंद हैं लाल रंग के फल

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है कि घटना की जानकारी मिलते ही उच्चाधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर राहत व बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसकी सतत निगरानी भी की जा रही है।ईश्वर से मलबे में दबे मजदूरों के सकुशल होने एवं घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

ये खबर भी पढ़ें : भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता शटलर पीवी सिंधु ने की शादी – Pratidin Rajdhani

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका