देश-विदेश
Trending

चीन ने दक्षिण पश्चिम तट से प्रशांत महासागर तक बढ़ाई सैन्य गतिविधियां

टोक्यो: चीन जापान के दक्षिण-पश्चिम तट से लेकर प्रशांत महासागर तक अपनी सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ा रहा है। जापान ने इसे सबसे बड़ा रणनीतिक खतरा माना है। जापान ने मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक रक्षा रिपोर्ट में चीन की तेज़ी से बढ़ती इन सैन्य गतिविधियों को लेकर चेतावनी जारी की है। जापान ने चीन की इस हरकत को देश के लिए बड़ी रणनीतिक चुनौती माना है।

जापान के रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट में कहा कि चीन का रूस के साथ सैन्य सहयोग का बढ़ना, ताइवान को लेकर जारी तनाव और उत्तर कोरिया से आने वाले खतरों के साथ मिलकर देश की सुरक्षा के लिए चीन की यह सैन्य गतिविधियां गंभीर चिंता का विषय हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की सबसे बड़ी चुनौतियों के युग में प्रवेश कर चुका है। यह भी उल्लेख किया कि अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता के बढ़ते तनाव से वैश्विक शक्ति संतुलन में बड़ा बदलाव आ रहा है। यह खतरे विशेष रूप से हिंद-प्रशांत क्षेत्र में केंद्रित हैं, जहां जापान स्थित है और भविष्य में स्थिति और भी खराब हो सकती है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने जापान के इस दावे की आलोचना करते हुए कहा कि यह रिपोर्ट “चीन के प्रति गलत धारणा अपनाती है और उसके आंतरिक मामलों में अनुचित हस्तक्षेप करती है। यह भी कहा कि यह रिपोर्ट तथाकथित ‘चीनी खतरे’ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती है।” लिन जियान ने कहा कि बीजिंग ने इस मुद्दे पर जापान के सामने विरोध दर्ज कराया है और चीन की सैन्य गतिविधियों को “वैध और तार्किक” बताया। लिन ने जापान से अपील की कि वह अपने युद्धकालीन इतिहास से सबक ले और क्षेत्रीय तनाव को भड़काने व सैन्य विस्तार को सही ठहराने के लिए चीन से जुड़े मुद्दों को बहाना बनाना बंद करे।

रिपोर्ट के अनुसार चीन प्रशांत क्षेत्र को भी अशांत कर रहा है। इस महासागर में चीनी युद्धपोतों की उपस्थितियां लगातार बढ़ रही हैं और जापान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों खासतौर पर ताइवान और जापान के योनागुनी द्वीप के बीच में उसकी आवाजाही पिछले तीन वर्षों में तीन गुना अधिक हो चुकी है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका