RADA
देश-विदेश

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

ताइवान की सीमा के करीब शनिवार और रविवार लगातार दो दिन सुबह-सुबह सात चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाजों को देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी। सात चीनी सैन्य विमानों में से एक ने ताइवान जलडमरूमध्य को पार किया और ताइवान के दक्षिण पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में प्रवेश किया। चीन की तरफ से इस कार्रवाई के जवाब में ताइवान के सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी करते हुए क्षेत्र में लड़ाकू विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा, “आज सुबह छह बजे सात पीएलए विमान और पांच पीएलएएन जहाजों को ताइवान की सीमा पर देखा गया। उनमें से एक विमान ताइवान जलडमरूमध्य को पार करते हुए ताइवान के दक्षिण पश्चिम वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में घुस गया। आरओसी सशस्त्र बलों ने स्थिति की निगरानी करते हुए इस कार्रवाई का जवाब दिया।”

शनिवार को भी ताइवान की सीमा पर देखे गए चीन के विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया था कि शुक्रवार और शनिवार को छह बजे नौ चीनी सैन्य विमान और पांच नौसैनिक जहाजों को देश की सीमा के पास देखा गया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार, चीन की इस हरकत पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ताइवान ने लड़ाकू विमान, नौसैनिक जहाजों और तटीय मिसाइल प्रणालियों को काम पर लगा दिया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका