RADA
देश-विदेश

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा चीन

चीन और ताइवान के बीच लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। बीजिंग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर चीनी सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि चीन के 13 विमान, पांच नौसेनिक जहाज और चार तटरक्षक जहाज ताइवान की सीमा के करीब देखे गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तीन विमानों ने मध्य रेखा की पार
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि मंगलवार सुबह छह बजे से बुधवार छह बजे तक ताइवान के आसपास चीनी सैन्य विमान और नौसैनिक जहाजों को देखा गया। इतना ही नहीं 13 चीनी विमानों में से तीन ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया। इसके अलावा, एक ने दक्षिण-पश्चिम में देश के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के अंदर घुसने की कोशिश की। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है। वहीं यहां एक चीनी ड्रोन भी देखा गया। इसके जवाब में ताइवान ने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका