देश-विदेश

चीनी मूल का अमेरिकी नागरिक हजारों डॉलर और कई मोबाइल फोन के साथ काठमांडू हवाईअड्डे से गिरफ्तार

काठमांडू । काठमांडू स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर बीती रात सुरक्षाकर्मियों ने एक चीनी मूल के अमेरिकन पासपोर्टधारी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 12 हजार रुपए अमेरिकी डॉलर के अलावा कई मोबाइल फोन और दर्जनों सिमकार्ड भी बरामद हुआ।


शनिवार देर शाम काठमांडू हवाईअड्डे पर सिक्योरिटी चेक के दौरान चीनी मूल के अमेरिकी नागरिक नी यान के हैंड बिग से अवैध अमेरिकी डॉलर बरामद किया गया। नेपाल पुलिस के एसएसपी और हवाईअड्डा सुरक्षा बल के प्रमुख कृष्ण शर्मा पोखरेल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से 12 हजार अमेरिकी डॉलर मिला है जिसके स्रोत के बारे में वो कुछ भी नहीं बता पा रहा है।

एसएसपी पोखरेल ने यह भी बताया कि नी यान के पास अमेरिकी डॉलर के अलावा 20 आईफोन और विभिन्न देशों के 25 सिमकार्ड भी बरामद हुए। पुलिस ने यह भी बताया कि इनमें से किसी के भी बारे में गिरफ्तार व्यक्ति कुछ भी नहीं बता रहा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper