RADA
छत्तीसगढ़

भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर का जन्मदिन, सिविल लाइन मंडल ने किया पूजा-अर्चना व शुभकामनाएं अर्पित

जतिन नचरानी

रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी सिविल लाइन मंडल द्वारा भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश सिंह ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर विविध धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत आकाशवाणी स्थित माँ काली माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसादी का वितरण किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूजा उपरांत मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रमेश सिंह ठाकुर के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर विधायक श्री सुनील सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री ललित जैसिंघ सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा सिविल लाइन मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष श्री सुनील कुमार कुकरेजा, महामंत्री श्री शैलेन्द्र सिंह सोमवंशी एवं सुश्री पदमा साहू के नेतृत्व में मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री ठाकुर को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्री थानूराम पटेल, श्री कुंदन दाऊ ठाकुर, श्री सूरज यादव, श्री दीपक पाठक, श्री अधीश गौतम, सुश्री अनीता बोए, सुश्री निशा प्रधान, श्री शेरू ध्रुव, श्री रवि उइके, श्री बसंत विश्वकर्मा, श्री गणेश गुप्ता, श्री लवी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्री रमेश सिंह ठाकुर के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका