RADA
छत्तीसगढ़
Trending

वार्ड 57 में ओवरफ्लो नाले की सफाई, पार्षद अमर गिदवानी ने दिलवाई राहत

पार्षद व एमआईसी सदस्य ने सुगम निकास हेतु शीघ्र पुलिया बनाने निगम द्वारा आवश्यक कार्यवाही करने के प्रति आश्वस्त किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर- आज राजधानी शहर रायपुर में हुई तेज बारिश के दौरान नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के अतर्गत पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के क्षेत्र में रतन पैलेस के पीछे राजेन्द्र नगर का नाला ओव्हर फ्लो होने एवं उसमें भारी मात्रा में कचरा होने से बस्ती में जलभराव की समस्या अचानक आ गई इसकी जानकारी होते ही वार्ड 57 पार्षद एव निगम एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी ने जोन 4 जोन कमिश्नर  अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियता  शेखर सिंह, सहायक अभियता  दीपक देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी विरेन्द्र चंद्राकर सहित स्थल निरीक्षण किया एवं राजेन्द्र नगर नाले की सघन सफाई जेसीबी मशीन से करवाकर गंदे पानी का निकास सुनिश्चित किया। नागरिको की मांग पर पार्षद व एमआईसी सदस्य  अमर गिदवानी ने भविष्य में राजेन्द्र नगर नाले से गंदे पानी का निकास सुगम बनाये रखने एवं जलभराव की समस्या का निराकरण करने पुलिया निर्माण के आवश्यक कार्य हेतु निगम मुख्यालय के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किये जाने एवं कार्यवाही प्रक्रियास्त होने की जानकारी देते हुए नगर निगम से शीघ्र नई पुलिया का निर्माण जलभराव की समस्या का निराकरण करने एवं सुगम निकास कायम करने करवाये जाने के प्रति नागरिकों को आश्वस्त किया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका