छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छता ही सेवा अभियान : छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का सकारात्मक संदेश

 स्कूल प्राचार्य ने दिलवायी स्वच्छ पर्यावरण की सामूहिक शपथ

रायपुर । आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के स्वच्छ भारत मिशन शाखा स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम जोन 4 के सहयोग से जेआर दानी शासकीय कन्या शाला द्वारा मिलकर जेआर दानी कन्या शाला में संक्षिप्त आयोजन कर नागरिको को स्वच्छता का सुन्दर सकारात्मक संदेश दिया गया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. हितेश दीवान, जोन 4 जोन कमिश्नर  अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता स्वच्छ भारत मिशन   रधुमणी प्रधान, जोन 6 कार्यपालन अभियंता  अतुल चोपडा, जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  विरेन्द्र चंद्राकर, स्वच्छ भारत मिशन शाखा सहायक अभियंता  योगेश कडु सहित स्कूल के  शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित स्कूल की छात्राओं के बडी संख्या में सक्रिय सहभागिता रही ।   स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जेआर दानी शासकीय कन्या शाला की छात्राओं ने स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनजन को जागरूक बनाने स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का सकारात्मक संदेश दिया। स्कूल के प्रभारी प्राचार्य डाॅ. हितेश दीवान ने सभी उपस्थित जनों को स्वच्छ पर्यावरण की सामूहिक शपथ दिलवायी। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं को जीवन में स्वच्छता का महत्व बतलाया गया एवं नगर, छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश को स्वच्छ बनाने सहभागी बनने का आव्हान किया गया ।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button