
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में 100 कुंभकार शिल्पकारों को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चाक वितरित कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर शिल्पकारों ने मुख्यमंत्री को कलाकृति भी भेंट की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : दांतों का पीलापन आपकी मुस्कान को छिपा रहा है? जाने घरेलु उपाय – Pratidin Rajdhani

ये खबर भी पढ़ें : रामलला दर्शन योजना: छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ के प्रांत संरक्षक शम्भू नाथ चक्रवर्ती ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक चाक से कुम्भकारों की कला में अधिक निखार आएगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले में 195 ग्रामों में 2236 कुम्भकार परिवारों के 100 शिल्पकारों है। इन सभी को निःशुल्क इलेक्ट्रॉनिक चॉक वितरित किया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में मासूमों पर आसमानी कहर गाज गिरने से 6 बच्चों सहित 8 लोगों की मौत
उल्लेखनीय है कि माटी कला बोर्ड की ओर से कुम्भकार टेराकोटा योजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक चाक कुम्भ शिल्पकारों को 22 हज़ार 2 सौ लागत के इलेक्ट्रॉनिक चाक कुंभकारों को निःशुल्क प्रदान किये जाते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : सेबी बोर्ड मीटिंग 30 सितंबर को

