
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें गुरुवार (20 जून) को जमानत दे दी. एक लाख की बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दी गई है. हालांकि, आज वो जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे. दिल्ली की आबकारी नीति मामले में उन्हें जमानत मिली है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोर्ट से सुरक्षित रखा था फैसला
गुरुवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सीएम केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने सीएम केजरीवाल के वकील और ईडी की दलीलें सुनीं. कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.
