मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़

‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव, मशाल लेकर बोले- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

उज्जैन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 7 अक्टूबर को “विकसित भारत संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। उज्जैन के आस्था गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअली सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं विजन को सुना।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने और देश के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में 38 जगह बनेंगे ‘सेवा ज्योति चौक’, तेलीबांधा चौक को मिलेगा नया स्वरूप; CM साय बोले- जनसेवा और सुशासन का संदेश पहुंचाएगा अभियान

सेवा ज्योति कलश यात्रा का किया शुभारंभ

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत आयोजित “सेवा ज्योति कलश यात्रा” का मशाल जलाकर शुभारंभ किया। उन्होंने स्वयं हाथ में मशाल लेकर यात्रा में सहभागिता की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाभाव, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के पुरस्कृत पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होना पूरे देश के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है। उनका प्रत्येक दिन और प्रत्येक क्षण राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने नई मजबूती और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए कई ऐतिहासिक संकल्प पूरे किए हैं। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर और समान नागरिक संहिता की दिशा में उठाए गए कदम नए भारत की तस्वीर प्रस्तुत करते हैं।

उज्जैन में बढ़ा धार्मिक पर्यटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण के बाद धार्मिक पर्यटन को नई गति मिली है। बीते वर्ष अकेले उज्जैन में करीब 7 करोड़ श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे, जबकि पूरे मध्यप्रदेश में लगभग 20 करोड़ श्रद्धालु एवं पर्यटकों का आगमन हुआ। उन्होंने इसे बदलते मध्यप्रदेश और नए भारत की तस्वीर बताते हुए कहा कि प्रदेश विकास, आस्था और सांस्कृतिक गौरव के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का सेवाकाल केवल समय की गणना नहीं है, बल्कि यह जन-जन के विश्वास, निष्ठा और समर्पण का स्वर्णिम प्रतीक है। उनकी सेवा यात्रा संघर्ष से संकल्प तक, संगठन से शासन तक और गुजरात से देश के नेतृत्व तक पहुंचने की प्रेरणादायी कहानी है।

हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का लगातार प्रयास किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने तथा सेवा के इस उत्सव को जनभागीदारी का स्वरूप देने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी को मिलकर सेवा और समर्पण के इस अभियान में सहभागी बनना चाहिए और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करना चाहिए।

बालासोर में मोबाइल नेटवर्क की जांच, TRAI टेस्ट में कॉल ड्रॉप से लेकर इंटरनेट स्पीड तक का आकलन

सेवा की मशाल आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि पूरा देश उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल की उपलब्धियों और उनकी सेवा भावना के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है। इसी भावना के साथ मध्यप्रदेश सरकार और प्रदेशवासी भी सेवा की मशाल और ज्योति को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper