छत्तीसगढ़

CM साय दिल्ली रवाना, अमित शाह की अध्यक्षता में ओडिशा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों की बैठक

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर अहम बैठक प्रस्तावित है। बैठक में दोनों राज्यों के हितों और महानदी के जल बंटवारे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

दिल्ली रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने महानदी जल विवाद को लेकर कहा कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की ओर से केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के हित में जो भी निर्णय होगा, उसे दोनों सरकारें स्वीकार करेंगी।

Raipur Women T20 Match: रायपुर में पहली बार उतरेगी भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारत-जिम्बाब्वे के बीच होगी T20 सीरीज

सिंगापुर दौरे को लेकर भी दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि यह दौरा छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सीएम साय के मुताबिक, सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारिक प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं, कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के सदस्यों द्वारा यूपीआई बंद 2 अक्टूबर गांधी जयंती को पूर्ण रूप से नगद लेनदेन पर होगा

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि सिंगापुर दौरे से छत्तीसगढ़ में निवेश के नए अवसरों के साथ-साथ कौशल विकास, तकनीकी सहयोग और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के रास्ते खुल सकते हैं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button