जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने रायगढ़ पहुंचे CM साय, जिंदल एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर धरमजयगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ पहुंचे। जिंदल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर श्रीकांत सोमावार, सुभाष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय समारोह
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय समाज के गौरव और भगवान बिरसा मुंडा की ऐतिहासिक विरासत को नमन करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के योगदान, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में भगवान बिरसा मुंडा की महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना है।

