छत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय आज दुर्ग दौरे पर, साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण; कई विकास कार्यों की देंगे सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार, 24 नवंबर को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे रिसाली, खुर्सीपार और भिलाई-3 में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भिलाई के सेक्टर-6 में साइबर थाने का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सहभागिता रहेगी।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, 253 वाहन चालकों पर कार्रवाई

रिसाली से शुरू होगा मुख्यमंत्री का दौरा

मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विष्णुदेव साय सुबह रायपुर से भिलाई के लिए रवाना होंगे। उनका पहला प्रमुख कार्यक्रम रिसाली के मरोदा स्थित वार्ड क्रमांक 18 के दुर्गा मंदिर मंच पर आयोजित होगा। यहां वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।

भिलाई में साइबर थाने का करेंगे लोकार्पण

रिसाली के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भिलाई के सेक्टर-6 पहुंचेंगे। यहां वे नवनिर्मित साइबर थाने का लोकार्पण करेंगे। साइबर अपराधों की रोकथाम और ऑनलाइन धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की जांच के लिहाज से यह थाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा श्री सिंहसभा जाएंगे। उनका सेक्टर-2 में भी कार्यक्रम निर्धारित है।

खुर्सीपार और भिलाई-3 में विकास कार्यों की सौगात

दोपहर में मुख्यमंत्री खुर्सीपार के आईटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसके बाद वे भिलाई-3 स्थित मंगल भवन पहुंचेंगे, जहां भी विकास कार्यों की सौगात देंगे।

पब्लिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने दी साइबर फ्रॉड की चेतावनी; ऐसे रखें अपना अकाउंट सुरक्षित

गुरु नानक देव जयंती के कार्यक्रम में होंगे शामिल

दुर्ग जिले के दौरे के बाद मुख्यमंत्री शाम को रायपुर लौटेंगे। यहां गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर खालसा स्कूल परिसर में आयोजित नगर कीर्तन, शोभायात्रा और गुरु पर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन के साथ भिलाई में साइबर थाने का उद्घाटन और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता प्रमुख रूप से शामिल है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper