
वर्ष 2025 में नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त 55 कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान नगर निगम में 25 जुलाई को होगा
महापौर, सभापति, सामान्य प्रशासन विभाग अध्यक्ष, आयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर कर्मचारी एकता संघ के तत्वावधान में दिनांक 25 जुलाई 2025 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के चतुर्थ तल निगम सामान्य सभा सभागार में वर्ष 2025 के दौरान जनवरी से जुलाई तक नगर निगम रायपुर की सेवा से सेवानिवृत्त हुए 55 सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारियों का सामूहिक सेवा सम्मान आयोजित किया गया है। आयोजन महापौर मीनल चौबे के मुख्य आतिथ्य, सभापति सूर्यकांत राठौड़ की अध्यक्षता, सामान्य प्रशासन एवं विधि विधायी कार्य विभाग अध्यक्ष डॉ. अनामिका सिंह एवं आयुक्त विश्वदीप के विशेष आतिथ्य में रखा गया है जिसमें नगर निगम रायपुर कर्मचारी एकता संघ द्वारा नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित सेवानिवृत्त 55 निगम कर्मचारियों के संबधित परिवारजनों को आयोजन में सम्मिलित होने अनुरोध किया गया है। रायपुर नगर निगम कर्मचारी एकता संघ द्वारा गठन उपरांत एक वर्ष के भीतर नगर निगम के सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के सम्मान हेतु यह तीसरा आयोजन रखा गया है। उक्त जानकारी संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाघव सहित सभी पदाधिकारियों ने दी है।


