
भारत-अमेरिका ट्रेड डील कब होगी लागू? कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल ने दी हिंट
नई दिल्ली: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर एक बड़ा अपडेट आया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर होने और अप्रैल में इसके लागू होने की संभावना है। भारत और अमेरिका के अधिकारियों के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए तीन दिवसीय बैठक 23 फरवरी से अमेरिका में शुरू होगी। इस महीने की शुरुआत में भारत और अमेरिका ने एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते के लिए रूपरेखा तय कर ली गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अंतरिम समझौते के तहत दोनों देशों के कई तरह के सामान पर ड्यूटी में छूट देने की संभावना है। अमेरिका ने भारतीय सामान पर टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की बात कही है। साथ ही 25 फीसदी का अतिरक्त टैरिफ भी हटाया जाएगा। अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने के लिए भारत यह अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इस तरह भारत पर टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी हो जाएगा
30 ट्रिलियन डॉलर का बाजार
फ्रेमवर्क में मार्केट एक्सेस की भी बात कही गई है। भारत अगले पांच साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। इनमें तेल और गैस, कोकिंग कोल, एयरक्राफ्ट और एयरक्राफ्ट पार्ट्स, कीमती धातुएं और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी शामिल है। भारत अमेरिका से आने वाले कई इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चरल आइटम्स पर टैरिफ में छूट देगा।

