छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रोँ में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं  उपलब्ध करवाने दिए निर्देश

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर पालिक निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर पालिक निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में आवश्यक बैठक लेकर सभी जोन कमिश्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को निर्देशित किया कि नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के सभी 70 वार्डों के मतदान केन्द्रोँ में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग एवं रायपुर जिला निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था आदि तत्काल उपलब्ध करवाना सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ जोन स्तर पर सुनिश्चित करवाएं।

बैठक में निगम अपर आयुक्त  कृष्णा खटीक, पंकज शर्मा, उपायुक्त डॉक्टर अंजलि शर्मा, डॉक्टर दिव्या चन्द्रवंशी,  जसदेव सिंह बाबरा,  प्रीति सिंह, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर,  संजय बागड़े, स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही, सभी जोन कमिश्नरगण, कार्यपालन अभियंतागण की उपस्थिति रही।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper