RADA
छत्तीसगढ़
Trending

CG Big Breaking : साय सरकार ने किसानों काे दी बड़ी राहत ,धान बेचने पंजीकृत पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन जारी करने दिए आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से जारी है। खरीदी की अंतिम तारीख 31 जनवरी रखी गई है। इसी बीच कुछ क्षेत्रों में कुछ किसानों के धान नहीं बेच पाने संबंधी खबरें मिलने पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने पात्र किसानों को एक और टोकन देने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आज बुधवार काे खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभाेक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

धान खरीदी  की तिथि बढ़ाने को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभी धान खरीद की तिथि बढ़ाने की जरूरत नहीं है। न हीं अभी तक किसानों की ओर से ऐसी कोई मांग आई है। उनहोंने कहा कि, 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है, आज 29 जनवरी है दो दिन और है। पिछले साल का रिकॉर्ड था उससे भी अधिक खरीद हुई है। राज्य के कुछ क्षेत्राें में धान बेचने से वंचित किसानों के परेशान होने की खबरों पर तुरंत एक्शन लेते हुए खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव ने आदेश पात्र किसानों को अतिरिक्त टोकन आवंटन के आदेश जारी किए हैं। इस आदेश के बाद माना जा रहा है कि, अब किसी भी किसान को अपना धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
गंगटोक में घूमने के अनोखे और हटके अंदाज़ इस वैलेंटाइन, प्यार भरे पलों को खास बनाने के रोमांटिक आइडियाज़! इस वैलेंटाइन्स डे, प्यार भरी फ़िल्मों के संग रोमांस का मज़ा लें नई TVS Jupiter CNG : 200KM+ माइलेज, कीमत भी दमदार!