छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने डंगनिया पानी टंकी के समीप पुराने जिम की व्यवस्था देखी

 जोन 5 कमिश्नर को जिम में आवश्यक उपकरणों की पूर्ति जनसुविधा हेतु शीघ्र करवाने निर्देश दिए

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा सहित सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नगर निगम रायपुर द्वारा डंगनिया पानी टंकी के समीप संचालित पुराने जिम की वर्तमान व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने डंगनिया पानी टंकी के समीप निगम के पुराने जिम की व्यवस्था को लेकर नगर के वरिष्ठ पत्रकार  विवेक सिंह ठाकुर से स्थल पर चर्चा की एवं उनसे इस सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त किया। आयुक्त ने जोन 5 जोन कमिश्नर श्री विमल शर्मा को पुराने जिम में जनहित में जनसुविधा हेतु आवश्यक उपकरणों की पूर्ति व्यवस्था शीघ्र करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए, ताकि पुराने जिम की व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक नागरिक सहजता से उठा सकें।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper