छत्तीसगढ़
Trending

 आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आयुष्मान कार्ड महाभियान के शिविर का किया निरीक्षण

रायपुर । आज से छत्तीसगढ़ शासन एवं रायपुर जिला प्रशासन द्वारा जनसुविधा की दृष्टि से प्रारम्भ तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड महाभियान की प्रशासनिक व्यवस्था का नगर निगम जोन 5 के वार्ड 40 में लगाए गए शिविर में अपर आयुक्त  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन 5 जोन कमिश्नर  विमल शर्मा, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  संदीप वर्मा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष अवलोकन किया।

आयुक्त ने सीएमएचओ कार्यालय द्वारा लगाए जा रहे शिविर में सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली एवं शिविर में आयुष्मान कार्ड बनवाने आये नागरिकों से चर्चा की। आयुक्त ने अधिकारियों को ऐसी व्यवस्था देने कहा कि नागरिकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा आयुष्मान कार्ड बनवाने के कार्य में नहीं होने पाए।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper