छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने प्रमुख मार्गो का निरीक्षण कर सफाई एवं मार्ग सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश

विधायक मिश्रा सहित महाप्रभु जगन्नाथ मन्दिर प्रांगण एवं खम्हारडीह चौक का किया निरीक्षण 

रायपुर। आज साेमवार काे नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के विभिन्न प्रमुख मार्गो का निरीक्षण निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय , मुख्य अभियंता  यू. के. धलेन्द्र, , अधीक्षण अभियंता  राजेश राठौर, जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे,  संतोष पाण्डेय,  ए. के. हालदार, कार्यपालन अभियंता  अंशुल शर्मा,  पद्माकर श्रीवास, सम्बंधित निगम अधिकारियों की उपस्थिति में किया एवं नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गो में जारी मार्ग सौंदर्यीकरण कार्यों एवं सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।

आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने एसआरपी चौक शंकर नगर, शंकर नगर मार्ग, अशोका टावर चौक, महाप्रभु श्री जगन्नाथ मन्दिर प्रांगण, खम्हारडीह चौक, शंकर नगर मार्ग, रायपुरा चौक, जीई मार्ग, साइंस कॉलेज के बाजू से डीडी नगर गोल चौक रोहिणीपुरम जाने वाले बाईपास मार्ग, एम्स अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग से टाटीबंध चौक तक मुख्य मार्ग का निरीक्षण किया। आयुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को डीडी नगर गोल चौक जाने वाले बाईपास मार्ग को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने का कार्य प्राथमिकता से तेज गति के साथ करवाने के निर्देश दिए। आयुक्त ने जीई मार्ग में साइंस कॉलेज के बाजू में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास मार्ग मार्ग में मार्ग के दोनों ओर करवाये जा रहे सुंदर आर्ट वर्क का निरीक्षण किया। आयुक्त ने टाटीबंध जीई मार्ग में एम्स अस्पताल के सामने मार्ग विभाजक की पेंटिंग और रंगरौगन के कार्य की तेज प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जीई मार्ग में साइंस कॉलेज के समीप पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, एनआईटी परिसर, एम्स अस्पताल परिसर टाटीबंध का निरीक्षण किया।

रायपुर उत्तर विधायक  पुरंदर मिश्रा ने रायपुर नगर निगम आयुक्त  अबिनाश मिश्रा सहित अधिकारियों की उपस्थिति में खम्हारडीह चौक का निरीक्षण कर मार्ग सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। रायपुर उत्तर विधायक और आयुक्त ने गायत्री नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था एवं मार्ग सौंदर्यीकरण  का निरीक्षण किया। रायपुर उत्तर विधायक एवं निगम आयुक्त ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ के सुप्रसिद्ध मन्दिर के प्रांगण का अधिकारियों सहित निरीक्षण कर साफ – सफाई, नगर सौंदर्यीकरण के सम्बन्ध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने नगर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और विभिन्न प्रमुख मार्गो में उद्योग समूह, व्यवसायिक संस्थान के सहयोग से करवाए जा रहे विभिन्न मार्गो, चौराहों के सौंदर्यीकरण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper