छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जल भराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया 

मानसून के दौरान अच्छी सफाई सहित सतत माॅनिटरिंग करने के निर्देश              

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  अबिनाश मिश्रा ने आज मंगलवार काे राजधानी शहर नगर निगम क्षेत्र में अचानक हुई अत्यधिक बारिष के दौरान विभिन्न जल भराव क्षेत्रों की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा, विमल शर्मा, रमेश जायसवाल, संतोष पाण्डेय, राकेश शर्मा सहित कार्यपालन अभियंताओं, जोन स्वास्थ्य अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया। आयुक्त ने अधिकारियों को मानसून के दौरान विशेेष सतर्कता एवं सजगता बनाये रखकर जल भराव क्षेत्रों की सतत माॅनिटरिंग कर नाले, नालियों की उपलब्धतानुसार अच्छी तरह सफाई करवाना लगातार सुनिश्चित करने के निर्देश जनहित में दिये।

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने जोन 3 के तहत आनंद विहार कालोनी, जोन 9 में अवंति विहार कालोनी, कविता नगर क्षेत्र , जोन 5 में कुशालपुर प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र, जोन 6 में अंतर राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव क्षेत्र, प्रोफेसर कालोनी क्षेत्र सहित जोन 9 एवं 10 के व्हीआईपी रोड क्षेत्र सहित विभिन्न जल भराव क्षेत्रों का अधिकारियों सहित पहुंचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया एवं वहां नाले, नालियों की सफाई की प्रगति को देखा। अत्यधिक तेज बारिश के दौरान विभिन्न स्थानों में नाले, नालियां ओव्हर फ्लो होने पर पानी सड़क मार्गो पर बह रहा था एवं नीचले क्षेत्रों की बस्तियों की कुछ मकानों में पानी घूस गया था। आयुक्त ने अच्छी तरह सफाई करवाने पंप लगाकर पानी निकलवाने के निर्देश अधिकारियों को दिये एवं घरों में पानी घूसने से प्रभावित संबंधित परिवारों को तत्काल उनकी आवष्यकतानुसार भोजन, ब्रेड, बिस्कीट के पैकेट दिया जाना प्राथमिकता से राहत दिलवाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

आयुक्त के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 की टीम ने कुशालपुर प्रोफेसर कालोनी के जल भराव क्षेत्र में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुसार अत्यधिक बारिश अचानक होने से प्रभावित लोगो को भोजन पैकेट संबंधित क्षेत्र के रहवासियों को त्वरित राहत दिलवाने वितरित किये। वहीं जोन 9 की टीम ने चंडी नगर एवं ब्रम्हदेव नगर के जलभराव क्षेत्रों में व्यवहारिक आवश्यकता के अनुरूप अतिवृष्टि प्रभावित लोगो को ब्रेड, बिस्कीट पैकेट रहवासियों को त्वरित राहत दिलवाने वितरित करने की कार्यवाही की । आयुक्त ने मानसून की अवधि के दौरान सतत माॅनिटरिंग कर विशेष सर्तकता एवं जागरूकता बनाये रखकर अच्छी सफाई व्यवस्था प्राथमिकता से कायम करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश जोन कमिष्नरों एवं कार्यपालन अभियंताओं को दिये है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका