छत्तीसगढ़
Trending
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने इनोवेट में युवा उद्यमियों से चर्चा की
नगर की अर्थव्यवस्था बेहतर बनाने मिलेगा सहयोग
रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा ने अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड आईएसबीटी भाठागांव परिसर में तीसरे तल पर इनोवेट में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल, नगर निगम के उप अभियंता सोहन गुप्ता सहित नगर के युवा उद्यमियों की बैठक लेकर उनसे रायपुर शहर में स्टार्टअप्स को रोजगारमूलक बनाने और इको सिस्टम को नगर में और अधिक बेहतर बनाने के सम्बन्ध में चर्चा की और सुझाव प्राप्त किये, ताकि आने वाले समय में नगर की अर्थव्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने में सहयोग के तौर पर सहजता से प्राप्त हो सकेगा।

बैठक में नगर की युवा महिला उद्यमियों ने भी स्टार्टअप्स को रोजगारमूलक बनाने एवं इको सिस्टम को बेहतर बनाने के सम्बन्ध में सुझाव दिए।

