
आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने की निगम लोक कर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा
सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए
रायपुर । आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में नगर निगम के सभी जोनों के कार्यपालन अभियंताओं एवं सहायक अभियंताओं की बैठक अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उपायुक्त राजेश्वरी पटेल, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर की उपस्थिति में लेकर नगर निगम लोक कर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी जोनों के कार्यपालन अभियंताओं और सहायक अभियंताओं को सभी प्रगतिरत विकास कार्यों को शीघ्र तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि विकास कार्यों में नगर निगम की तकनीकी टीम रहकर फील्ड में जाकर विकास कार्य करवाये और नगर निगम मुख्यालय के अधिकारीगण प्रगतिरत सभी विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग करें, ताकि सभी विकास कार्य समयसीमा में गुणवत्तायुक्त रूप में शीघ्र पूर्ण हों।


