RADA
छत्तीसगढ़

कमिश्नर ने तेलीबांधा कृष्णा कुंज के पास अवंति विहार कॉलोनी की ओर सड़क बनाने और बायपास का प्रस्ताव देने के दिये निर्देश

रायपुर : आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने राजधानी शहर रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में कृष्ण कुंज क्षेत्र के समीप उपलब्ध रिक्त शासकीय भूमि का सदूपयोग कर उसपर मार्ग निर्माण कर तेलीबांधा से अवंति विहार कालोनी तक बायपास मार्ग बनाने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये है ।
आयुक्त ने अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, उपायुक्त रमाकांत साहू , जोन 3 कमिष्नर विवेकानंद दुबे, जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, जोन 10 कमिष्नर राकेश शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही, कार्यपालन अभियंता रधुमणी प्रधान, पदमाकर श्रीवास, अंशुल शर्मा, सहायक अभियंता योगेश कडु एवं जोन 3 एवं 9 के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर के तेलीबांधा क्षेत्र में कृष्ण कुंज योजना क्षेत्र के समीप उपलब्ध रिक्त शासकीय भूमि का अवलोकन किया। आयुक्त ने जनहित में जनसुविधा हेतु सुगम आवागमन देने तेलीबांधा से अवंति विहार कालोनी क्षेत्र की ओर जाने बायपास निर्माण करने सर्वे कर तकनीकि प्रस्ताव सक्षम स्वीकृति हेतु शीघ्र दिये जाने के निर्देश अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर एवं कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा को दिये। इससे तेलीबांधा से अवंति विहार कालोनी जाने एक अतिरिक्त बायपास मार्ग राजधानीवासियों को रिक्त शासकीय भूमियों का सदूपयोग किये जाने पर उपलब्ध हो सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका