छत्तीसगढ़

आयुक्त संबित मिश्रा ने टाउनहाल, कला केन्द्र, नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, जिम, स्वीमिंग पुल की व्यवस्था का किया निरीक्षण, दिए अनेक आवश्यक निर्देश

नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी में यूपीआर ऑनलाइन पेमेंट सुविधा शीघ्र देने, नालंदा लाइब्रेरी में अच्छी प्रसाधन सुविधा देने, बेहतर रखरखाव, टाउनहाल के सुव्यवस्थित संचालन के सम्बन्ध में दिए निर्देश

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त  संबित मिश्रा ने टाउनहाल, नालंदा लाइब्रेरी, सेंट्रल लाइब्रेरी, इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल, जिम की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया. आयुक्त ने व्यवस्था और संचालन को लेकर अनेक आवश्यक निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए.
आयुक्त  संबित मिश्रा ने टाउनहाल के बुकिंग शुल्क सहित अन्य आवश्यक जानकारियों को समीक्षा और सुव्यवस्थित संचालन हेतु योजना तैयार करने की दृष्टि से शीघ्र जानकारी देने के निर्देश जोन 4 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी को दिए.
आयुक्त ने धरोहरों का अच्छी तरह संरक्षण करने और संधारण किये जाने के निर्देश उपायुक्त डॉ अंजलि शर्मा को दिए हैँ. आयुक्त ने सेंट्रल लाइब्रेरी के सदस्यता शुल्क की जानकारी लेकर इसे युक्तियुक्त बनाने की दृष्टि से प्रस्ताव देने उपायुक्त को निर्देशित किया है. आयुक्त ने सेंट्रल लाइब्रेरी और नालंदा लाइब्रेरी में अच्छी प्रसाधन पाठको को देने और कम्प्यूटर प्रबंधन अपडेट करवाकर नालंदा लाइब्रेरी का सुव्यवस्थित संधारण और संचालन करने के निर्देश दिए हैँ.
आयुक्त संबित मिश्रा ने कला केन्द्र के संचालन और संधारण का कार्य आत्मनिर्भर बनकर करने और कलाकेन्द्र की गतिविधियों का समुचित प्रचार – प्रसार करने वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी डालने उपायुक्त को निर्देशित किया है, ताकि युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों का पूर्ण वांछित लाभ प्राप्त हो सके. आयुक्त ने कला केन्द्र का अच्छी तरह संचालन और संधारण करने पृथक से बैठक लेकर योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने इंटरनेशनल स्वीमिंग पुल और जिम के सदस्यता शुल्क, संचालन और संधारण की प्रकियाओं की जानकारी देने के
निर्देश दिए हैँ.

Back to top button
📰 E-Paper