छत्तीसगढ़

रायपुर नगर निगम जोन १ क्षेत्र में जोन कार्यालय खमतराई परिसर में आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में प्रारंभ

महापौर मीनल चौबे ने स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य नंदकिशोर साहू, जोन 1 अध्यक्ष गज्जू साहू, वार्ड पार्षदों सहित लोकार्पण कर शुभारंभ किया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरआरआर सेंटर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 को सभी नागरिक अपने घर में उपयोग में ना आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में पर्यावरण संरक्षण में सहभागी बनने एवं जरूरतमंद लोगो के चेहरों पर मुस्कान लाने जमा करने का कष्ट करें – महापौर मीनल चौबे ने पुनः की विनम्र अपील

 निगम जोन 1 परिसर में फुड बैंक प्रारंभ, महापौर ने निरीक्षण कर नागरिको से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक उपयोग करने की अपील की, फुड बैंक में अपने घर से 2 किलो पॉलीथीन लाकर देने पर निःशुल्क पानी बॉटल की जायेगी

रायपुर – आज से स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन कमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत वीर शिवाजी वार्ड क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम जोन 1 खमतराई पानी टंकी कार्यालय परिसर में आरआरआर सेंटर नये स्वरूप में प्रारंभ हो गया। वहां पहुंचकर नगर निगम के जोन 1 के आरआरआर सेंटर का नये स्वरूप में लोकार्पण कर शुभारम्भ नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, एमआईसी सदस्य श्री नंद किशोर साहू, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, पार्षद श्री सोहन साहू, श्री राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती अंबिका साहू जोन 1 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर, कार्यपालन अभियंता श्री द्रोणी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, एसबीएम उपअभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, श्री संस्कार शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमराज देवांगन एवं जय मां सरस्वती महिला स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं, आमजनों की उपस्थिति में करते हुए शानदार सौगात दी ।

इस नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में नगर निगम रायपुर द्वारा एक ई बैटरी वाहन उपलब्ध कराया गया है जो नगर निगम जोन क्रमांक 1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी 7 वार्डों में जाकर वहां से रहवासी नागरिकों के घरों से अनुपयोगी वस्तुएं संग्रह करके लाने का कार्य करेगा, जिन्हें समाज के जरूरतमंद नागरिकों को स्वच्छ भारत मिशन योजना स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2025-26 अंतर्गत उपलब्ध कराया जायेगा।

इस नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर में नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर महिलाओं के कल्याणार्थ सिलाई मशीन की व्यवस्था दी गई है। जिस पर महिलाएं कार्य कर रोजगारयुक्त हो सकेंगी एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगी। यहां नये स्वरूप वाले आरआरआर सेंटर का संचालन धरोहर स्वसहायता समूह की पदाधिकारी महिलाओं के माध्यम से जनहित में योजना अंतर्गत किया जायेगा। साथ ही वहां बर्तन बैंक, झोला बैंक की व्यवस्था रखी गयी है। अलग अलग आलमारियों के खड़ों में पुराने कपड़ों जूते-चप्पलों इलेक्ट्रॉनिक सामानों, पुराने बर्तनों, पुराने प्लास्टिक सामानों अन्य पुरानी अनुपयोगी वस्तुओं को रखने की व्यवस्था दी गई है। जिससे नागरिकों को यहां नगर निगम जोन 1 जोन कार्यालय खमतराई परिसर तक पहुंचकर अपने घरों की अनुपयोगी वस्तुओं को देना सहज और सरल हो सके। इससे पर्यावरण संरक्षण सहित जरूरतमंद नागरिकों तक उनके उपयोग की वस्तुएं सहजता से पहुंचायी जा सकेंगी।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने नागरिकों को बताया कि आरआरआर (रिड्यूज, रियूज, रिसायकल) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की एक महत्वपूर्ण अवधारणा है, जिसका उद्देश्य कचरे को स्रोत पर कम करना, उपयोग योग्य वस्तुओं का पुनः उपयोग बढ़ाना तथा अपशिष्ट का पुनर्चक्रण कर संसाधनों का संरक्षण करना है। इसके माध्यम से लैंडफिल में जाने वाले कचरे में कमी आती है, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलता है और सर्कुलर इकॉनमी को मजबूती मिलती है। आरआरआर सेंटर इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जहाँ नागरिक अपनी उपयोग योग्य वस्तुएँ दान करते हैं, जिन्हें मरम्मत कर जरूरतमंदों को निःशुल्क या न्यूनतम लागत पर उपलब्ध कराया जाता है। आरआरआर सेंटर में संग्रहित एवं मरम्मत की गई उपयोग योग्य वस्तुओं को जरूरतमंद नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।

इसके साथ ही जो सामग्री पुनः उपयोग योग्य नहीं होंती, जैसे पुराने व अनुपयोगी कपड़े, उन्हें स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पुनर्चक्रित कर थैले, झोले आदि उपयोगी उत्पादों में परिवर्तित किया जाता है। इसके अतिरिक्त शेष अपशिष्ट को अधिकृत रिसाइक्लर्स एवं प्रोसेसिंग यूनिट्स तक भेजा जाता है, जिससे वैज्ञानिक निपटान सुनिश्चित होता है और सर्कुलर इकॉनमी को बढ़ावा मिलता है।

महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम की ओर से आगामी विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 5 जून 2026 के अवसर पर सभी नागरिकों से एक बार पुनः विनम्र अपील की है कि कृपया अपने घर में उपयोग में न आने वाली वस्तुओं को आरआरआर सेंटर में जमा करने का कष्ट करें। नागरिकों के इस छोटे से प्रयास से न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान मिलेगा, बल्कि इन वस्तुओं के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान भी लाई जा सकेगी।

महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 1 द्वारा जोन कार्यालय परिसर में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रारंभ फुड बैंक की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर ने नागरिको से जोन 1 पहुंचकर फुड बैंक का अधिकतम उपयोग पर्यावरण संरक्षण हेतु करने की विनम्र अपील की। व्यवस्था के तहत जोन 1 के फुड बैंक में कोई भी नागरिक द्वारा अपने घर से 2 किलो पॉलीथीन लाकर देने पर उन्हे निःशुल्क पानी बॉटल तत्काल प्रदत्त की जायेगी। इससे पर्यावरण संरक्षण ‘स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तहत जोन क्षेत्र में सहजता से हो सकेगा।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका