RADA
छत्तीसगढ़

आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम अपर आयुक्तो के मध्य कार्य विभाजन किया

अधीक्षण अभियंता सजय बागडे को नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता का कार्यभार प्रदत्त 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने आदेश जारी कर प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक अपर आयुक्त  लोकेश्वर साहू को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन, फिल्टर प्लांट, सामान्य प्रशासन विभाग, निर्वाचन एवं जनगणना कार्य प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार, जाति प्रमाण पत्र शाखा आईएसबीटी, रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के अपर आयुक्त का प्रभार सौपा है।
प्रभारी अपर आयुक्त कृष्णा देवी खटिक को प्रधानमंत्री आवास योजना, जल प्रदाय, अमृत मिशन फिल्टर प्लाट के प्रमार से मुक्त कर दिया गया है। प्रभारी अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय को नगरोत्थान योजना, योजना शाखा नालदा परिसर योजना, प्रथम अपीलीय अधिकारी सूचना अधिकार आईएसबीटी रायपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी के प्रगार से मुक्त कर दिया गया है।
आयुक्त ने नगर निगम अधीक्षण अभियता  सजय बागडे को नगर निगम रायपुर के प्रभारी मुख्य अभियंता के पद पर पदस्थ कर 15 वें वित्त आयोग (तीनो घटक सहित) एवं अनटाईट फंड, आईटी (डाटा सेंटर), अमृत मिशन, जल एवं फिल्टर प्लांट, विद्युत विभाग, प्रधानमंत्री आवास, योजना शाखा, लोक निर्माण विभाग (अधोसरचना मद), सेन्ट्रल लाईब्रेरी, उद्यान एवं संस्कृति पर्यटन विभाग, एसबीएम, मोटर कर्मशाला, नगरोत्थान योजना, योजना शाखा, नालदा परिसर योजना, सी. डी.पी. सांसद एवं विधायक मद, डी.एमएफ मद, केन्द्र प्रवर्तित एवं राज्य प्रवर्तित योजना का कार्य सौपा दिया है। प्रभारी मुख्य अभियता  संजय बागडे समीक्षा बैठक की जानकारी, टी एल की विभिन्न बैठकों की जानकारी एकत्र कर व सकलित कर फोल्डर तैयार करायेगे और निदान 1100 जनशिकायत, कलेक्टर जनदर्शन, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्री, सांसद, विधायक एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों से प्राप्त शिकायत पत्रों पर कार्यवाही एवं निराकरण का कार्य करायेंगे। सबंधित विभाग के कार्यपालन अभियंता अपनी नस्तियों को संबंधित अधीक्षण अभियता के माध्यम से मुख्य अभियंता को प्रस्तुत करेगे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका