छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त विश्वदीप ने पार्षद आकाश तिवारी के साथ वार्ड 34  का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप ने पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद  आकाश तिवारी के साथ वार्ड की नवीन योजनाओं के साथ ऐतिहासिक राजातालाब में फैली जलकुंभी एवं तालाब की पूरी सफाई तले से करवाने पार्षद  आकाश तिवारी की मांग का अवलोकन किया एवं अरमान नाला की सफाई एवं बाउंड्रीवॉल एवं नाले में तल से सफाई के साथ इंद्रावती कॉलोनी नाले की सफाई एवं नवनिर्माण का अवलोकन किया एवं वार्ड पार्षद  आकाश तिवारी के सुझावों पर तत्काल जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव को समस्त कार्यों को करवाने निर्देशित किया।

निगम आयुक्त  विश्वदीप स्वयं वार्ड पार्षद  आकाश तिवारी के साथ राजातालाब एवं अरमान नाला इंद्रावती गार्डन गए एवं वार्ड में जो नया क्षेत्र जुड़ा है नई बस्ती, जहां जलभराव की समस्या विगत कई वर्षो से लगातार बनी हुई हैं, नई बस्ती में जलभराव की समस्या के निराकरण का सुझाव पार्षद  आकाश तिवारी ने दिया, जिसको आयुक्त  विश्वदीप ने सहज स्वीकार कर वस्तुस्थिति का निरीक्षण किया एवं जोन कमिश्नर को इस पर तत्काल निर्देशित किया। आयुक्त  विश्वदीप के साथ वार्ड पार्षद  आकाश तिवारी, जोन 4 जोन कमिश्नर  अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता  शेखर सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र चंद्राकर सहित वार्ड के निवासी नागरिक उपस्थित थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper