RADA
छत्तीसगढ़
Trending

निकाय और पंचायत चुनाव के परिणाम पर कांग्रेस को आपत्ति, दीपक बैज ने चुनाव आयाेग काे लिखा पत्र 

दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने  जताई आशंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निकाय और पंचायत चुनाव के ऐलान पर कांग्रेस को आपत्ति है। खासकर चुनाव के नतीजे पर। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज प्रेस कान्फ्रेस कर कहा है कि रिजल्ट एक साथ जारी किया जाना चाहिए। इस पर कांग्रेस आपत्ति कर रही है ।  दीपक बैज ने बीजेपी सरकार पर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की भी आशंका जताई है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। चार चरणों में चुनाव संपन्न हो रहे हैं, जिसमें 15 फरवरी को नगरीय निकाय और तीन अलग-अलग दिनों में पंचायत के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
एक दिन आचार संहिता लगाई जा रही है और नामांकन की प्रक्रिया भी एक ही तारीख को हो रही है, लेकिन परिणाम चार चरणों में घोषित कर बीजेपी चुनाव को प्रभावित करना चाहती है। कांग्रेस ने इस संदर्भ में निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर 24 फरवरी को सभी परिणाम एक साथ घोषित करने की मांग की है।
दीपक बैज ने कहा कि युवाओं के साथ रोजगार के नाम पर छल किया गया है। B.ed सहायक शिक्षकों की पहले नौकरी छीनी और फिर बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया। पूरे प्रदेश में OBC वर्ग को चुनाव लड़ने से वंचित किया। 500 रुपए का सिलेंडर देने का वादा करने वाली भाजपा ने आज तक 500 रुपए में सिलेंडर नहीं दिया और जमीन रजिस्ट्री में 30% गाइडलाइन छूट को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।
अब बीजेपी सरकार 5 डिसमिल से कम जमीन की रजिस्ट्री बंद करने जा रही है। सरकार ने आते ही बिजली बिल महंगे कर दिए। अब तक सीमेंट की कीमतें पांच बार बढ़ चुकी है। कांग्रेस के कार्यकाल में दी जाने वाली बेरोजगारी भत्ता, कोदो-कुटकी खरीदी को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका